
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को बनाए रखते हुए, सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। इसके तहत नीट, आईआईटी आदि का सपना देखने वाले बच्चों केलिए ‘दीक्षा कोचिंग’ की स्थापना की गई है। बुधवार को इस कोचिंग संस्थान का सिटी सेन्ट्रल स्कूल भूइंधारा परिसर में भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत शिक्षक बालेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि राम लगन सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) तथा डॉ मित्र कुमार ठाकुर दीक्षा कोचिंग का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि दीक्षा कोचिंग की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए हर स्तर पर सशक्त व निर्भीक बनाना है।
हमारी कोशिश रहेगी कि हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार भरपूर मार्गदर्शन मिले और वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस दौरान उन्होंने, छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला एवं कैरियर गाइडेंस सेमिनार की भी घोषणा की। श्री पाण्डेय ने बताया कि दीक्षा कोचिंग में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं, जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। हमारे विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम मे डॉ केके शर्मा (भूतपूर्व वरिष्ठ संकाय फिटजी, दिल्ली), डॉ मणिकांत चौधरी (भूतपूर्व वरिष्ठ संकाय फिटजी, दिल्ली), एन के झा (भूतपूर्व वरिष्ठ संकाय आकाश इंस्टिट्यूट), प्रभात झा (फिजिक्स), तथा टी समजदार (जूलॉजी) आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर शशिकांत आनंद, नरेश कुमार विकल, शम्भू कुमार सिंह, परमानन्द पांडेय, तथा संजय कुमार आदि सहित उपस्थित अभिभावकों ने भी सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। और श्री पाण्डेय को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि अब अपने जिले ही नही आसपास के जिलों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में कुम्हला रहे प्रतिभाओं को खिल कर निखरने का मौका मिलेगा और हमारे बच्चों के सपने अपने जिला जवार में ही साकार होंगे।
मौके पर सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रूप के वरीय प्राचार्य सी. के ठाकुर, प्राचार्य मनीष कुमार, कविथा एम. करुणाकरण, तन्मय चक्रवर्ती के अलावा सभी शिक्षक और शिक्षिकाये उपस्थित थे।