
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। गठबंधन सहित विभिन्न जले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले भर में गुरूवार को नामांकन को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर दिखा। इस बीच नामांकन केलिए आये नेताओं के समर्थकों की भीड को नियंत्रण करने में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानेां को खासी मशक्कत करनी पडी।
क्योंकि सभी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियो ने गुरूवार को नामांकन दाखिल किया। एनडीए, जनसुराज एवं इंडिया गठबंधन के अधिकांश प्रत्याशियों द्वारा एक ही दिन नामांकन किए जाने के कारण सभी निर्वाचन कार्यालयों में भारी गहमागहमी दिखी।
इसी बीच सबसे हाॅट सीट सरायरंजन विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार चैथी बार चुनावी समर में खम ठोक रहे विजय कुमार चैधरी के नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
इसी प्रकार समस्तीपुर विधानसभा केलिए एनडीए से जदयू प्रत्याशी अश्वमेध देवी, इंडिया गठबंधन से राजद से लगातार चैथी बार अख्तरुल इस्लाम शाहीन, एवं जन सुराज पार्टी से मनोज सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झांब ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा से लगातार तीसरी बार जएनडीए से जदयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी बकि इंडिया गठबंधन से रंजीत राम ने नामांकन दाखिल किया।
इनके अलावा वारिसनगर विधानसभा से भाकपा माले के प्रत्याशी फूल बाबू महतो, ने नामांकन किया। जन सुराज के राज कपूर सिंह ने मोहिउद्दीननगर से गुरुवार को पटोरी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया, तो विभूतिपुर से अजय कुमार ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया।
वही रोसडा से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार, उजियारपुर से वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता, जनसुराज से दुर्गा प्रसाद सिंह, जनशक्ति विकास पार्टी (डे.) से सुनीता कुमारी, जनसुराज से विश्वनाथ चैधरी, बहुजन समाज पार्टी से अवधेश कुमार, एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नवीन कुमार व सुशांत कुमार ने भी नामांकन किया।