
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मोतियों की माला मिथिला के सौभाग्य एवं समृद्धि का प्रतीक है। निश्चित ही यह चुनाव मिथिला के समृद्धि की दिशा तय करने वाला सिद्ध होगा। उक्त बातें 133 विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर से आदर्श मिथिला पार्टी के प्रत्याशी प्रेमजीत झा ने उक्त बातें क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों से मुलाकात के दौरान श्री झा ने कहा कि मिथिला मैथिल व मैथिली के सम्मान केलिए, यहां के प्रतिभावान व श्रमशील युवाओं को आत्मनिर्भर बनाये बिना मिथिला का समग्र विकास मुमकिन नहीं है। और युवाओं के विकास के बिना किसी प्रदेश की समृद्धी दिवा स्वप्न ही है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों व कृषि योग्य भूमि के आधार पर मिथिला बिहार का पोषक क्षेत्र है। समस्तीपुर मिथिला का प्रवेश द्वार है, इसलिए मैने मिथिला, मैथिली और मैथिल के सम्मान केलिए आंदोलन केलिए समस्तीपुर को चुना है।
उन्होंने कहा कि सदन में मिथिला और मिथिला वासियों की आवाज को मजबूती से उठाने केलिए मिथिला सेवी का सदन में होना जरूरी है।