
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल की पहल पर रूपहले पर्दे पर जीवन्त होंगे दूसरे सबसे अधिक गाये जाने वाले मैथिली गीतो के रचयिता जनकलली किशोरी जी के वरद पुत्र स्नेहलता जी।
शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के तत्वावधान में वरिष्ठ समाजसेवी रामनरेश ठाकुर की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में युवा निर्देशक सुमित सुमन ने मिथिला की अद्वितीय, अनुपमेय अनमोल सांस्कृतिक विभूति स्नेहलता जी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण का प्रस्ताव रखा।
इस प्रस्ताव का उपस्थित समस्त ग्रामीणों ने हर्षध्वनि के साथ सर्वसम्मति से समर्थन किया और इसे मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस बाबत जानकारी देते हुए श्री सुमन ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री हेतु शोध कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि स्नेहलता जी के गीतों की प्रमुख गायिका स्मृतिशेष पद्म विभूषण शारदा सिन्हा से इस विषय पर वीडियो इंटरव्यू पहले ही लिया जा चुका है।
मौके पर राम शेखर ठाकुर, कृष्ण कुमार “कन्हैया”, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, माधव कुमार, कुमार गौरव, राकेश कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
बैठक की जानकारी देते हुए लोक गायक कन्हैया जी ने कहा कि यह बैठक मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की दिशा में मजबूत पहल साबित होगी। इस निर्माणाधीन डॉक्यूमेंट्री फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आगामी विवाह पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित भाव-कार्यक्रम में की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग मिथिला विभूति स्नेहलता जी के जीवन, व्यक्तित्व व योगदान से परिचित हो सकें।