
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । शहर के पटेल मैदान में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा लगाए गए आकांक्षा हाट मेला के दूसरे दिन भी मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर लोगों की भीड़ जूटी रही। जिसमें लोगों ने मिथिला पेंटिंग के नवोदित कलाकारों द्वारा बनाए गये मिथिला पेंटिंग व इससे सजे उत्पादों की काफी सराहना हो रही है।
इस अवसर पर औसेफा के सचिव ललित कुमार, कलाकार मुस्कान, गायत्री कुमारी, प्रेरणा कुमारी मिथिला पेंटिंग उत्पाद साड़ी, सूट, दुपट्टा, शाॅल, पाग, फाईल, पर्स, लैपटॉप बैग आदि की खासियत के बारे में जानकारी देते दिखे।
इस दौरान मुस्कान ने बताया कि हस्तकला में रंगों की बाजीगरी और सौंदर्य बोध में अध्यात्म का अनुपम संगम है मिथिला पेंटिंग। नाबार्ड संपोषित प्रशिक्षण में प्रशिक्षण लेने के बाद हमने पाया कि आत्मरंजन के साथ-साथ स्वरोजगार और अर्थिक स्वावलंबन का बेजोड आधार है।
वहीं औसेफा निदेशक देव कुमार ने बताया कि जिले के चीनी मिल चैक पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट पर कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पाद की बिक्री की जाती है। वहीं मेले में सेल्को फाउंडेशन के स्टाॅल पर पीएम सुर्य घर योजना की जानकारी दी जा रही है।
मौके पर औसेफा के निदेशक देव कुमार, सेल्को के प्रबंधक यशवंत कुमार, कौशल कुमार, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर केशव कुमार झा आदि मौजूद थे।