दिल्ली हादसे से सबक ले कर समस्तीपुर मंडल सतर्क, भीड़ नियंत्रण को लेकर एसीएम टीसी के नेतृत्व में चल रहा विशेष टिकट चेकिंग अभियान

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। इन दिनों महाकुंभ में स्नान करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंडल के अलग अलग स्टेशनों पर जुट रही है। महाशिवरात्री के अवसर पर कुम्भ में आखिरी शाही स्नान को लेकर स्टेशन पर व ट्रेनो में व्यापक भीड़ जुट रही है।
दिल्ली हादसे के बाद रेलवे इससे सबक लेते हुए अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल एलर्ट मोड में है। इसके तहत भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुविधा केलिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस, सैप, आदि की तैनाती की गई है। साथ ही लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाने का फैसला लिया है।
समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर इसके लिए लगभग 233 टिकट जांचकर्मी और आरपीएफ जवानो की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम का गठन किया गया है, जिनके सहारे 16 घंटे का किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।
एसीएम टीसी राजेश कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रा सहित बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ जारी इस अभियान में, समस्तीपुर एवं मंडल के रक्सौल, जयनगर, दरभंगा, मधुबनी आदि स्टेशनो पर बीते मंगलवार, बुधवार, गुरुवार शुक्रवार को चले टिकट चेकिंग अभियान में अब तक 5512 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए हैं और उनसे जुर्माने के रूप में करीब 35 लाख 58 हजार 495 रुपए वसूले गए हैं।
