
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला 2025 के समापन के साथ तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन तकनीक के अलावा मशरूम पनीर बनाने का भी क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए मशरूम मैन डाॅ दयाराम ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुसुचित जाति जन जाति समन्वित योजना के तहत अजा/अजजा समुदाय के 100 महिला पुरुष किसानों प्रशिक्षण लिया।
वहीं अखिल भारतीय अनुसंधान परिषद के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में उड़ीसा, झारखंड, बक्सर, बंगाल, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समस्तीपुर के करीब 150 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में मशरूम वैज्ञानिक डॉ आरपी प्रसाद एवं डॉ सुधानंनदनी ने प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन तकनीक एवं उससे विभिन्न उत्पाद तैयार करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया।

.