
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन के 5वे दिन वारिसनगर से एनडीए की ओर से जदयू विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना के पुत्र जदयू प्रत्याशी मांजरिक मृणाल ने नामांकन किया। जबकि कल्याणपुर सुरक्षित से जन सुराज से समस्तीपुर नगर निगम के उपमेयर राम बालक पासवान ने नामांकन किया।
वारिसनगर के प्रत्याशी मांजरिक मृणाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने पिता के काम को प्राथमिकता देंगे। उनके द्वारा किए गए काम में जो कमी रह गई होगी, वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की बेहतरी उनकी पहली प्राथमिकता है। वह स्वयं युवा है और युवा की दर्द भरी भांति जानते हैं। वारिसनगर की जनता की आशीर्वाद हमारे साथ है।
वहीं जनसुराज प्रत्याशी राम बालक पासवान ने कहा कि कल्याणपुर की जनता की आशीर्वाद उनके साथ है। श्रम एवं प्रतिभा के पलायन पर विराम लगाने का समय आ गया है। बेहतर शिक्षा, सबको रोजगार, सबको चिकित्सा मिले इस सोच के साथ प्रशान्त किशोर का हाथ मजबूत करने केलिए जनता का प्यार और साथ चाहिए। वह कल्याणपुर क्षेत्र 15 सालों से बंधक बना हुआ है उसे बंधन मुक्त करने आए हैं। जनता पूरे बदलाव के मूड में है।
वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने आये भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने भाजपा को बचाने केलिए निर्दलीय चुनाव लडने का फैसला किया है।
इस दौरान श्री कुशवाहा ने गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय पर जम कर हमला बोला और उनपर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा श्री राय और राजद नेता को मौसेरा भाई बताते हुए वाक ओवर देने का आरोप लगाया और कहा मैं उनके मनसूबे को पूरा नहीं होने दुंगा।
वहीं आदर्श मिथिला पार्टी के प्रेमजीत झा ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मिथिला मैथिल और मैथिली के संरक्षण व संवर्धन एवं बिहार से प्रतिभा और श्रम के पलायन को रोकने केलिए एक तुच्छ प्रयास है।