
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्ववि़द्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 27-31 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हलके बादल देखे जा सकते है।
फिलहाल वर्षा होने की सम्भावना कम है। स्थानीय तौर पर एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्दत्ता सुबह में 85-90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है।