
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था “द उम्मीद” ने अपने मिशन शिक्षादान के अंतर्गत जितवारपुर मध्य विद्यालय में 150 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि मिशन शिक्षादान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनके भविष्य को सशक्त बनाना है।
द उम्मीद समाज के हर वर्ग के सहयोग से इस मिशन को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। द उम्मीद का संकल्प है शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवता को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचाना। मौके पर पाठशाला से जुडे शिक्षा कर्मी व बच्चे मौजूद थे।