
Oinअंi 24
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी समय-समय पर दें एवं सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
शनिवार को सावन मास की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर सुचारु दर्शन व जलाभिषेक सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की किसी भी सूरत मे श्रद्धालुओं को खास कर महिला श्रद्धांलुओं को कोई परेशानी न हो।
थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि सोने का आभूषण पहनकर जल चढ़ाने के लिए न आयें। बैठक में स्थानीय प्रशासन थाना प्रभारियों प्रखंड विकास पदधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियो के साथ-साथ मंदिर समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया।
बैठक के दौरान जल-व्यवस्था बिजली सफाई स्वास्थ्य सुविधा ट्रैफिक नियंत्रण पार्किंग व्यवस्था तथा शिव भक्तों की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सावन मास के पहले सोमवार को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सभी को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।