
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। अगले 48 घंटों में तराई के इलाकों मे भारी वर्षा और शेष भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस संबंध में जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 16 अगस्त 2025 तक केलिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में एक-दो दिनों तक मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24 से 48 घंटो में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।
तराई के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। 14 अगस्त के बाद वर्षा की संभावना में कमी आ सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री संल्सियस के आस पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में 12 अगस्त को पछिया हवा उसके बाद 05 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है।