
ओईनी न्यूज नेटवर्क
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अनुमंडल कार्यालय परिसर मे किया गया। जिसमे भूतपूर्व सैनिको द्वारा समाजिक कार्यों मे दिये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक मे निर्णय लिया गया कि भूतपूर्व सैनिक समाज हित मे अपने अनुभव एवं सेवा भाव से विशेष योगदान देगे। विशेष रूप से अपने क्षेत्र के एक या दो आगनवाड़ी केन्द्रो को गोद लेकर उनमें पोषण, शिक्षा तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यों मे सक्रिय भागीदारी निभाएगे।
इस पहल का उदेश्य स्थानिय स्तर पर समाजिक संरचना को सशक्त बनाना तथा भूतपूर्व सैनिको को समाज सेवा से जोड़ना है। बैठक मे संबंधित विभाग से पदाधिकारी, समाजसेवी उपस्थित थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने इस प्रयास कि सराहना करते इसे अन्य क्षेत्रो मे भी लागू करने की बात कही।