
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आज समस्तीपुर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार. उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार सहित जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई।
इस प्रकार उन्होंने अपने मतदान के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को भी सशक्त संदेश दिया कि “जब अधिकारी मतदान कर सकते हैं, तो हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने अधिकार का उपयोग अवश्य करे।”
इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने केलिए प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी। आम मतदाताओं से अपील करते हुए उन्हेांने कहा कि “एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, इसलिए सभी पात्र मतदाता अवश्य मतदान करें।” वोट डालने के बाद पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।