

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । शहर के मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, सुविख्यात सर्जन और मेडिकाना मल्टी स्पेसलिटी हाॅस्पीटल के संस्थापक डाॅ राजीव कुमार मिश्रा के 51 वें जन्म दिन पर निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मेडिकाना हाॅस्पीटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक स्त्री रोग बांझपन विशेषज्ञ डाॅ कनुप्रिया मिश्रा के साथ साथ डाॅ मिश्रा के परिजनों व चिकित्सा कर्मियों ने सबसे पहले डाॅ मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
तदुपरांत डाॅ कनुप्रिया मिश्रा ने कहा कि वे प्रेरणा पुंज बन कर सदैव हमारे साथ हैं। गरीबों व जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदना और सोच को नमन करते हुए उनकी स्मृति में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित है।
वहीं डाॅ कनुप्रिया मिश्रा के पिता डाॅ कुमार गंगानंद सिंह ने कहा कि बेशक डाॅ राजीव स्मृति शेष हो गये मगर उनकी लोकप्रियता और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनका योगदान सदियों बाद तक याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उनके प्रति अप्रतिम श्रद्धांजलि है।
बुधवार को आयोजित इस शिविर में देर शाम तक मरीजों का आना लगातार जारी रहा। इस बाबत जानकारी देते हुए विजय कुमार चैधरी ने बताया कि करीब 1500 लोगों ने इस मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर में विभिन्न प्रकार के रक्त परीक्षण के अलावा ब्लड प्रेसर की जांच के अलावा मरीजों का ईसीजी, एचआईवी, विटामिन डी आदि जांच किए गये। साथ ही लोगों ने विभिन्न बिमारियों के विशेषज्ञों से आवश्यक सुझाव लिया।
इस शिविर में डाॅ मिश्रा के अलावा लीवर व आंत रोग विशेषज्ञ डाॅ राकेश झा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ अपराजिता, किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ गौरव सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ अटल बिहारी मंडल, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ विभास रंजन, जेनरल फीजिसियन डाॅ शुभम कुमार, जेनरल व लेप्रोस्कोपी सर्जन डाॅ सौरभ कुमार, आपातकालीन सेवा सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ शालिनी झा ने देर शाम तक मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिए।
मौके पर रोटेरियन विमल केडिया, अरूण कुमार चौधरी, अजीत पाॅल, कृष्ण कुमार उर्फ मेघु, मधुमाला, विमला देवी, सहित कई गणमान्य मौजूद थे।