
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। स्ट्रांग रूम सील होने के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार की रात सीसी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया गया। लगभग आधे घंटे तक सीसी कैमरे बंद रहे। इसकी खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया प्रशासनिक चूक या सरकार के इशारे पर की गई साजिश।
बताते चलें कि शुक्रवार को सूर्योदय के कुछ घंटे पहले तक ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य सामग्री संग्रहण का कार्य चला था। संग्रहण कार्य संपन्न होने के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रत्याशियों की उपस्थिति में सभी ईवीएम और वीवी पौट को सीसी कैमरे की निगरानी में सील किया गया था।
कैमरे बंद होने की घटना पर कडी आपत्ती दर्ज कराते हुए राजद जिला प्रवक्ता ने कहा कि यह बेहद गलत है। यह चुनाव अयोग तथा संबंधित पदाधिकारियों की लापरवाही का प्रमाण है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है।
वहीं सरायरंजन में वीवीपैट पर्चियों का गड्ढे में पाया जाना भी गहरी चिन्ता का विषय है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास गवाह है कि रिकार्ड मतदान हमेशा सत्ता के खिलाफ गया है।
इस बार भी रिकार्ड तोर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसलिए एनडीए को सत्ता हाथ से फिसलती दिखने लगी है। ऐसे में केन्द्र के इशारे पर कुछ भी मुमकिन है।
श्री ठाकुर ने कहा कि यह लोकतंत्र व संविधान के हनन का प्रयास है। जिला निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन आयोग को इस गंभीर मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए।