Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » अपने अधिकारों के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए भी हमे ही आना होगा आगे : लक्ष्मीकांत झा

    अपने अधिकारों के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए भी हमे ही आना होगा आगे : लक्ष्मीकांत झा

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar08/12/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    सम्मेलन में शामिल स्वास्थ्य कर्मी

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। वर्तमान सरकार पूरी संवेदनहीन है और अधिनायक वाद की ओर अग्रसर है। अपने अधिकारों के साथ साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ और व्यवस्थित करने के लिए भी हमे ही आगे आना होगा। बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा सिंघिया के 19वेँ राज्य सम्मेलन में खुले सत्र का उद्घाटन करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा ने उन्हेांने उक्त बातें कही।

    उन्हेांने कहा कि हमे भूलना नहीं चाहिए कि इस सरकार ने नोट बंदी, करोना और अभी हवाई यात्रा के दरम्यान कैसे पूरे देश को परेशान किया है। इस दौरान श्री झा ने सिंघिया के कर्मचारी आंदोलन के इतिहास की याद दिलाते हुए अपने वाजिब हक केलिए लक्ष्य पाने तक निरंतर आगे बढ़ते रहने का आवाहन किया।

    बताते चलें कि बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा सिंघिया का 19वां राज्य सम्मेलन सोमवार को सीएचसी सिंघिया के सभागार में साथी रमेश कुमार एवं मिथिलेश झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
    कार्यक्रम का संचालन साथी सोचेंद्र सिंह ने किया। इसके पुर्व गगन भेदी नारों के बीच झंडोतोलन कर साथी रमेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस दौरान पूरा परिसर साथियों के शहीदों को लाल सलाम के नारों से गुंज उठा। तत्पश्चात उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी से झंडा बैनर के साथ शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा बथान चैक से होकर पुनः सीएचसी परिसर में पहुंचा और बैठक में तब्दील हो गया।

    इसके पुर्व सबसे पहले स्वागत समिति ने सम्मेलन में आए अतिथियों को माला और चादर प्रदान कर अभिनंदन किया। बैठक के दौरान मुख्य वक्ता साथी राजीव रंजन के सरकार से एनपीएस व यूपीएस पर रोक लगाने एवं सभी कर्मीयों का ओपीएस देने की मांग की।

    प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन करते हुए बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज जो कुछ हम पा रहे है यह निरंतर व लंबे संघर्ष का सुपरिणाम है। करोना काल में सरकार ने कहा की सभी स्वास्थ्य कर्मी को अग्रिम वेतन दिया जाएगा, हमने करोना में पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से प्रतिबद्धतापूर्वक अपन दायित्व का निर्वहन करते हुए काम किया। परंतु आज तक उक्त अवधि के 19 महीने का महंगाई भत्ता नहीं दिया।

    उन्हेांने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था आज संक्रमण से गुजर रहे है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा जिले में चिकित्सक की घोर कमी है, मेडिकल स्टॉफ नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब कोई आवास नहीं है। कार्यस्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का घोर आभाव है। अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण दवा नहीं दी जा रही है। श्री अरुण कुमार सिंह ने कर्मचारियों को एक जुट होकर संघर्ष को बढ़ाने की अपील की।

    सम्मेलन को श्रीमती रंजना कुमारी,रेखा कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, बिंदु कुमारी सिंह, पूजा भारती, मीनू कुमारी, एवं निरंजन कुमार ने संबोधित करते हुए सम्मेलन की सफलता की शुभ कामना दी। स्वागत मंत्री संजय कुमार ने सम्मेलन में उपस्थित साथियों का स्वागत किया।

    इसके पुर्व प्रखंड मंत्री राम प्रवेश सिंह ने विगत सम्मेलन से लेकर अभी तक अपने कार्यों का प्रतिवेदन सदन में रखा। प्रखण्ड मंत्री के प्रतिवेदन पर अवलेश कुमारी, गीतांजलि कुमारी, रंजू कुमारी,नीलम कुमारी, विभा कुमारी, किरण कुमारी, रानी आराधना ने अपने विचार व्यक्त किए।

    तत्पश्चात सर्व सम्मति से मंत्री प्रतिवेदन एवं कोष प्रतिवेदन पारित किया। अंत में जिला मंत्री राजीव रंजन एवं रंजना कुमारी के नेतृत्व में अगले सत्र के पदधारकों का चयन किया गया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    19nth Rajy Sammelan Bihar Cikitsa & JanSwasthy Karmachari Sangh
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?