Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » दो मिनट लेट हुई छात्रायें, परीक्षा भवन में नहीं मिला प्रवेश

दो मिनट लेट हुई छात्रायें, परीक्षा भवन में नहीं मिला प्रवेश

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar01/02/2025Updated:02/02/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
परीक्षा से वंचित छात्रायें

सीएस और दंडाधिकारी के संवेदनहीनता व नैतिक उदासीनता का शिकार हुई छात्राएं: आइसा, की परीक्षा केन्द्र पर छात्राओं पर लाठीचार्ज के जिम्मेवार सीएस-मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की मांग

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर । सरकार बेटियों को शिक्षित करने केलिए हर प्रयास कर रही है, और बडे बडे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी दो चार मिनट लेट होने पर परीक्षा भवन में प्रवेश करने से छात्र-छात्राओं को नहीं रोका जाता है। मगर 12वीं की परीक्षा में इन दोनो बातों की अनदेखी कर तानाशाही दिखाने वाले प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी क्या साबित करना चाहते है यह किसी की समझ में नहीं आया।

बहरहाल दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज एवं समस्तीपुर के तिरहुत एकेडमी इंटर परीक्षा केन्द्र पर घने कोहरे और अगले – पिछले गेट से प्रवेश के उहापोह में छात्राओं के 2-4 मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश से रोक दिया गया। रोती बिलखती छात्राओं द्वारा गुहार लगाये जाने के बावजूद किसी पदाधिकारी या केन्द्राधीक्षक का दिल नहीं पसीजा और अंतत: उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। दलसिंहसराय में तो छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर परीक्षा केंद्र से भगाया भी गया। भागने के क्रम में छात्राओं के छूटे जूता, चप्पल, टोपी से पुलिस की बर्बरता साफ उजागर हो रहा है।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह व जिला कमिटी सदस्य उदय कुमार ने उक्त घटना की कडी निंदा की है और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 1- 2 मिनट लेट छात्राओं के प्रवेश का मामला केंद्राधिक्षक एवं मजिस्ट्रेट की मर्जी पर निर्भर करता है। लेकिन संवेदनहीनता और नैतिक उदासीनता का परिचय देते हुए छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर ठंड में उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड दिया गया। इससे छात्राओं को अगले दिन की परीक्षा में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित होगी।

समस्तीपुर में तिरहुत एकेडेमी माहौल बिगडने की आशंका देखते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने मोर्चा संभाला और कहा कि परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा में छात्रायें सम्मिलित हो सकती हैं। वहीं छात्राओं के हित में विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग छात्र संगठन आइसा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से करते हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के दोषी पुलिस, केन्द्राधीक्षक और दंडाधिकारी पर सख्त कारवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कारवाई नहीं होने पर हम आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?