
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
रत्नशंकर भारद्वाज
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के तहत प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया। विगत दो विधान सभा चुनावों की तुलना में इस बार रिकार्ड तोड मतदान हुआ है जिसमें एक बार फिर महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही।
उधर जिले के दसो विधान सभा में चुनाव संपन्न होने के अगले दिन अहले सुबह से ही चौक-चौराहों पर चाय की दुकानों पर गलियों और दलानों पर चुनावी अटकलों का सिलसिला आरंभ हो गया और इसके साथ ही हार जीत को लेकर कयासबाजी का सिलसिला भी चल पडा है।
लोग दलीय समीकरण, महिलाओं के अधिक वोट प्रतिशत, जातीय समीकरण, आदि के आधार पर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में लाभकारी बता रहे हैं। पक्ष विपक्ष के साथ निर्दलीय भी अपने को जीतने का दावा ठोक रहे है।
विद्यापतिनगर संवाददाता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उठते ही लोगो का जुटान शहर के चाय की दुकानों से लेकर गांव के चैक चैराहों एवं गली के नुक्कर पर स्थित चाय पान की दुकानों पर जुटान शुरू होते ही लोग अपने अपने पक्ष के प्रत्याशी के जीत को लेकर पार्टी से ले जातीय समीकरण बैठाने और जीतने की चर्चा में जुट गये।
वही कुछ लोग जात पात से उठकर विकास को ले कर और दस हजारिया की बात पर जमकर बहस कर जितने का दावा ठोकते दिख रहे है।
बात इतना पर ही नहीं रुकता लोग बाजी लगाने पर भी उतारू हो रहे है। चौक चौराहों की छोडिये विभिन्न कार्यालयों, स्कूल-काॅलेजों सहित अन्य जगहों में भी आज चुनावी चर्चाओ का बाजार गर्म बना है।
कई प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय में सन्नाटा छाया है तो एक दो कार्यालय में प्रसन्नता के साथ भीड़ भी देखने को मिल रही है।
अब देखना है कि गिनती के दिन जीत का माला किसके गले जाता है। फिलहाल तो सभी के अपने अपने दावे हैं, सभी के अपने-अपने समीकरण, इसलिए अभी तो सभी जीत रहे है। दरअसल यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।