
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों, नामांकन, डिस्पैच सेंटर और मतगणना की विस्तृत जानकारी संवाददाताओं से साझा की।
इस क्रम में उन्होंने बताया कि जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छुट्टी के दिनों को छोड़कर अगामी 17 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन 10ः00 बजे पूर्वा0 से 3ः00 बजे आप0 नामांकन प्रपत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी 18 अक्टूबर से प्रारंभ कर दी जाएगी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि 131-कल्याणपुर (अ.जा.) विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर के कार्यालय, 132- वारिसनगर विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर के कार्यालय में प्राप्त किया जायेगा। इसी प्रकार 133- समस्तीपुर विधानसभा केलिए उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर का कार्यालय, 134- उजियारपुर विधानसभा केलिए अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय का कार्यालय, 135- मोरवा विधानसभा केलिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटोरी का कार्यालय, 136- सरायरंजन विधानसभा केलिए पंचायती राज/समान्य प्रशासन प्रकोष्ट 137- मोहिउद्दीनगर विधानसभा केलिए अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी का कार्यालय, 138- विभूतिपुर विधानसभा केलिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, दलसिंहसराय का कार्यालय, 139- रोसड़ा (अ.जा.) विधानसभा केलिए अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा का कार्यालय, तथा 140- हसनपुर विधानसभा केलिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोसड़ा का कार्यालय नामांकन प्रपत्र लिए जायेंगे।
इसके अलाव श्री कुशवाहा ने बताया कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से 131-कल्याणपुर (अ.जा.), 132-वारिसनगर, 133-समस्तीपुर के मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री दे कर गन्तव्य केलिए रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय से 134-उजियारपुर एवं 138-विभूतिपुर, गुलाब राय यमुना उच्च विद्यालय, शाहपुर पटोरी से 135-मोरवा, एवं 137-मोहिउद्दीनगर, केशव सम्प्रदाय महाविद्यालय, सरायरंजन, से 136-सरायरंजन, केदार संत रघुवंश महाविद्यालय, रोसड़ा से 139-रोसड़ा (अ.जा.) एवं 140-हसनपुर, केलिए मतदानकर्मियों को रवाना किया जाएगा।
सभी 10 (दस) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर निधारित है। जहां दिनांक 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणपना प्रारंभ होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष स्वतंत्र, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण मतदान केलिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मतगणना स्थल के आसपास पास सुरक्षा के कडे इंतजामात किए गये हैं।
दिव्यांगजन वोटिंग के लिए विशेष वोटिंग की व्यवस्था है। जिसके तहत सभी मतदान केन्द्रों पर ट्राई साईकिल एवं सहयोगी उपलब्ध कराये जायेंगें। असक्षम अधिक उम्र वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट मतदान केलिए प्रेरित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठकें चल रही हैं।
आम जनता और मीडिया कर्मियों से अपील है कि वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें।