
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका स्वस्थ समाज एवं मजबूत देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति वाले हमारे देश में युवाओं की एक बड़ी आबादी किसी न किसी नशे की गिरफ्त में है। जो हमारे देश के विकास को अवरुद्ध कर रहा है।
मंगलवार को जिले के ताजपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक हाजी मसूद हसन ने नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्षगांठ पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि नशा किसी रूप में हो वह न सिर्फ व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर करता है बल्कि स्वस्थ विकसित समाज समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए नशा कोई हो उसे त्यागना जरूरी है।
बताते चलें कि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग भारत सरकार के द्वारा “नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना” अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सचिव समाज कल्याण विभाग बिहार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान समस्तीपुर के आदेशानुसार मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के नेतृत्व में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर परिसर में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के परामर्श दाता अमित कुमार वर्मा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना हमारा उद्देश्य है।
इस दौरान उपस्थित समाजसेवियों, छात्रों व शिक्षकों ने समवेत स्वर में कहा कि हम सब मिलकर अपने समाज, जिला, राज्य व देश को नशा मुक्त बनाने केलिए सतत प्रयास करने का दृढ़ संकल्प करते हैं। इसके लिए अपनी क्षमतानुसार भरसक प्रयास करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र–छात्रा एवं समाजसेवियों ने नशा मुक्त समाज निर्माण का शपथ लिया। अंत में विद्यालय के निदेशक मसूद हसन ने आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन निदेशक मसूद हसन ने किया।
