Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » जिले के 10 विधानसभाओं में कुल 25 नामांकन रद्द 111 प्रत्याशी मैदान में डटे

    जिले के 10 विधानसभाओं में कुल 25 नामांकन रद्द 111 प्रत्याशी मैदान में डटे

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/10/2025Updated:21/10/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को नामांकन पत्रों की संविक्षा के बाद जिले 10 विधानसभाओं में विभिन्न कारणों से कुल 25 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया।

    जिसमें से 131 कल्याणपुर विधानसभा में चार का नामांकन रद्द किये गये। इसमें रालोजपा की रीता कुमारी के अलावे अमृता कुमारी पासवान, जितेंद्र पासवान एवं प्रिंस रंजन पासवान का नाम शामिल। इस प्रकार अब कल्याणपुर में एनडीए, इंडिया गठबंधन, जनसुराज सहित विभिन्न दलों व निर्दलीय कुल आठ प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।

    132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया। इसमें चंद्रदेव राय, चंदन कुमार व चंद्र नारायण शर्मा शामिल हैं। अब यहां कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    133 समस्तीपुर विधानसभा में चार नामांकन रद्द किए गये। जिनके के नामांकन रद्द किए गये उनमें रालोजपा प्रत्याशी सोनी कुमारी के अलावा शत्रुघ्न साह, भरत कुमार राय, और रंजू देवी के नाम शामिल है। इस प्रकार अब समस्तीपुर विधानसभा में एनडीए, इंडिया गठबंधन, जनसुराज, आदर्श मिथिला पार्टी सहित विभिन्न दलों एवं निर्दलीय को मिला कर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    134 उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। इसमें भारतीय सम्पूर्ण क्रान्तिकारी पार्टी के उम्मीदवार प्रभात कुमार और विकास वंचित इंसान पार्टी के उम्मीदवार राजा सहनी के नामांकन पत्र रद्द किए गये हैं। इस प्रकार अब उजियारपुर से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

    135 मोरवा विधानसभा से लोक समाज पार्टी के सुंदर राम एवं निर्दलीय बैद्यनाथ सहनी का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। अब मोरवा से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    136 सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में संवीक्षा के दौरान दो प्रत्याशियों का नामांकन त्रुटिपूर्ण रहने के कारण रद्द कर दिया गया। इसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नवीन कुमार वर्मा एवं जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं। अब शेष 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए है।

    137 मोहिउद्दीननगर विस से दो प्रत्याशी निर्दलीय अभ्यर्थी रामजी ठाकुर एवं रामानुज कुमार राय का नामांकन रद्द कर दिया गया है। मोहिउद्दीन नगर विधानसभा से कुल 12 उम्मीदवार मैदान बच गए हैं।

    वहीं 139 रोसड़ा विधानसभा से 2 नामांकन रद्द किए गए। इसमें सीपीआई प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार और निर्दलीय बिसुन सदा का नामांकन रद्द किया गया है। इस प्रकार अब रोसड़ा में 6 प्रत्याशी मैदान हैं।

    140 हसनपुर विधानसभा से 4 नामांकन रद्द किए गये। इसमें देवकीनंदन, ब्रह्मदेव मुखिया, राम केदार यादव और अरविंद कुमार निर्दलीय का नामांकन रद्द किया गया। अब हसनपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा 138 से भी दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गये हैं। 138 विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी नामांकन रद्द नहीं किया गया है।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    25 Nomination Cancled in Samastipur Bihar Assambly Elections 2025
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?