Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • डीप लर्निंग जैसी उन्नत तकनीकें शोध एवं अनुसंधान में बेहद उपयोगी : डॉ. महेश
  • मतदाता सूची में छूटे या नए नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
  • अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर, 25 से अधिक कमिटियां गठित
  • संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरण: वर्तमान स्थिति और नवोन्मेषी संभावनाएँ” विषयक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान आयोजित
  • टीबी जानलेवा बीमारी नहीं, टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियां दूर करना जरूरी : डीडीसी
  • स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी
  • जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता : डॉ. राजभूषण चौधरी
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » हार और जीत सिर्फ खेल का हिस्सा आपकी क्षमता और कौशल का अंतिम मूल्यांकन नहीं : डीडीसी

हार और जीत सिर्फ खेल का हिस्सा आपकी क्षमता और कौशल का अंतिम मूल्यांकन नहीं : डीडीसी

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ, 4 दिवसीय प्रतियोगिता का डीडीसी ने किया उद्घाटन
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar28/09/2026Updated:28/09/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीडीसी व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। खेल जीत-हार तक सीमित नहीं है। इससे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। खेल भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने उक्त बातें कही।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि, हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, जो महज आखिरी कुछ पलों में तय होते हैं। इसलिए ये आपकी क्षमता और कौशल का अंतिम मूल्यांकन नहीं हो सकते। इस दौरान श्री सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

1 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता :

बताते चलें कि, जिले में विद्यालय स्तर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।

परिचय प्राप्त करते डीडीसी।

प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ :

खेल भवन सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली इकराम, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। कबड्डी कोर्ट पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

कबड्डी में दम दिखाते खिलाड़ी।

तीन स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं :

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खेल भवन में कबड्डी, ताइक्वांडो, कुश्ती एवं योग की स्पर्धाएं होंगी। पटेल मैदान में एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट, बैडमिंटन, फुटबॉल तथा क्रिकेट का ट्रायल आयोजित किया जाएगा। वहीं पोद्दार इंटरनेशनल विद्यालय में खो-खो की प्रतियोगिता होगी। पहले दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।

किया जाएगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन : 

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, रग्बी, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज, योग, क्रिकेट, वुशु, हैंडबॉल और हॉकी समेत विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

45 शारीरिक शिक्षक तैनात :

आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से 45 शारीरिक शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खिलाड़ियों के आवागमन, प्रतियोगिता संचालन, अनुशासन और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 

शपथ लेते खिलाड़ी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Ali Ikram Anushka Srivastava Brajesh Kumar District Art and Culture Officer Juhi Kumari Rajesh Kumar Singh Rakesh Kumar Surya Pratap Singh
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

08/10/2026

जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता : डॉ. राजभूषण चौधरी

08/10/2026

नई पीढ़ी को अपनी जड़ों एवं परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है कला – डीएम

06/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?