
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “कारगिल विजय दिवस हमें उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और सर्वश्रेष्ठ बलिदान दे कर भी देश की सीमा में घुस आए दुश्मनों को खदेड़ दिया।”
राष्ट्रभक्ति का अमर स्मारक :
शनिवार को सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, “कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य, पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अमर स्मारक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन :
बताते चलें कि, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिटी सेंट्रल स्कूल के मोहनपुर रोड भूईंधारा, जितवरिया, नकटा और मूसापुर शाखाओं में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान भारतीय वीर सैनिकों के सम्मान एवं उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में :
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया तथा पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन :
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों रश्मि श्री, अर्जुन ठाकुर, अविनाश कुमार, अतुल कुमार, शिवेश कौशल, अंजलि कुमारी, अंकिता पोद्दार, राधेश्याम ठाकुर, राहुल पांडेय, मनीष भारद्वाज, सविता सिन्हा, उपमा कुमारी, नेहा झा, शकुणाल कुमार, श्रूपम कुमारी, ऋतिक राज, प्रेरणा प्रियदर्शिनी, कल्पना कुमारी, गुंजन कुमारी, अभिलाषा कुमारी मधुबाला एवं आशा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
सहयोग :
कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अकादमिक इंचार्ज सह सीसीए इंचार्ज के. शशांक द्वारा तैयार की गई। वहीं अकादमिक इंचार्ज सह रूटीन इंचार्ज सुदर्शन कुमार एवं गृहकार्य प्रभारी दुर्गेश कुमार ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उपस्थिति :
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुमार चौरसिया, मुल्लथारा करुणाकरण, सुषमा ठाकुर, सुप्रिया झा, रूपांजलि कुमारी, रेम्या के आनंद ने बच्चों के शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस एवं अपने देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
संकल्प :
कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं वीर सैनिकों के सम्मान में गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि, “वे सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी एवं देशभक्ति के मूल्यों का पालन करेंगे।”