
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए यादगार बन गया जब, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सदर अस्पताल समस्तीपुर में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आईसीयू सेवा का शुभारंभ किया।
उपलब्ध सुविधाएं :
बताते चलें कि, उक्त आईसीयू के उद्घाटन के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, विशेष चिकित्सा, गहन निगरानी और 24 घंटे जीवन रक्षक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां वर्तमान में 4 आईसीयू बेड और 4 वेंटीलेटर, 4 कार्डियक मॉनिटर, 04 इंन्फूज़न पंप, 01 ई.सी.जी. मशीन, 01 सक्शन मशीन, O2 कंसन्ट्रेटर, थ्रोमोमीटर. बी.पी. मशीन. 01 स्थेटोस्कोप, 01 बाई पैप, शुगर मशीन, 01 सी पेप मशीन 02 एम्बु बैग इत्यादि की सुविधा सदर अस्पताल समस्तीपुर के आईसीयू में उपलब्ध है।नि
मील का पत्थर :
श्चित ही यह आइसीयू स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समस्तीपुर जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों की गंभीर स्थिति पर लगातार नज़र रखना और उन्हें जीवन का खतरा होने पर बचाने से है।
उपस्थिति :
मौके पर सिविल सर्जन समस्तीपुर, उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक,जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, अस्पताल प्रबंधक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।