
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस और बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त प्रयास से राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से जिला में संचालित एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के अंतर्गत समस्तीपुर जंक्शन पर सवेरा 3.0 के तहत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें दरभंगा–अहमदाबाद अन्त्योदय एक्सप्रेस (15559) के एक बोगी से बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे आठ नाबालिग किशोरों, को उतार लिया गया। राजकीय रेल थाना में अज्ञात चाईल्ड ट्रैफिकर पर मामला दर्ज कर चाइल्ड हेल्प लाइन के सहयोग से सदर अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराया गया। तत्पश्चात उन्हें बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। सभी बच्चे मधुबनी, दरभंगा और बेगुसराय जिलों के बताए गए हैं।
अभियान में शामिल :
सवेरा 3.0 के रेस्क्यू अभियान में बचपन बचाओ आंदोलन के संयोजक शिवपूजन कुमार के सफल नेतृत्व में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. दीप्ति कुमारी, एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के परियोजना समन्वयक काजल राज, रेस्क्यू प्रभारी शोभानंद सिंह, मयंक कुमार सिंहा, रविकुमार मिश्रा, सचिव सुरेन्द्र कुमार सहित प्रयास, चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रतिनिधि आर.पी.एफ पोस्ट प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा के प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा, ए.एस.आइ. श्याम कुमार एवं जी.आर.पी. से ए.एस.आइ विनय कुमार चौधरी शामिल थे।