Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
  • सावधान : पछुआ हवा और बढ़े तापमान के कारण दिखेगा हीट बेव का प्रकोप
  • हाजमा नै लई छई रुपैया.. आदि गीतों से रानी झा ने बांधा समां
  • लीन पीरियड में किसानों को लुभाने की कोशिश: सुधा डेयरी ने किया बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पदाधिकारी
  • जन संवाद : जनता दरबार में आए 11 मामले
  • जनगणना 2027 सहित महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव सह 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ

कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव सह 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar25/02/2025Updated:25/02/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालू

ओईनी न्यूज नेटवर्क

ओईनी। स्थित गायत्री शक्तिपीठ महाकाल मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया। इस कलश शोभा यात्रा में 301 कन्याओं व बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस क्रम में सर्वप्रथम कन्याओं को तिलक और रक्षासूत्र बांधा गया, तदुपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री मंदिर से जलारोहण केलिए रवाना किया गया।

कुबौलीराम शिव मंदिर स्थित पोखर से कलश में जल धारण कर श्रद्धालुओं का जत्था कुबौलीराम, मिल्की, श्रीरामपुर, गंगापुर का भ्रमण करते हुए श्रद्धालू पुनः गायत्री मंदिर पहुंचे। जहां कलश को प्रतिष्ठित किया गया।

इस अवसर पर गायत्री पीठ में आयोजित भजन तथा प्रवचन में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मौके पर मुख्य ट्रस्टी शिक्षाविद् अरुण कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार सिंह (बबलू), श्याम झा, दीपक कुमार, अभय कुमार सिंह, सहित सैकड़ो श्रद्धालू मौजूद  थे।

दूसरी तरफ विशनपुर बथुआ पंचायत के धर्मागतपुर बथुआ शिवमंदिर में आयोजित नाम संकीर्तन अष्टयाम महायज्ञ के लिए बिरौली घाट से 301 कन्याओं ने जल धारण कर कलश यात्रा निकाली। मौके पर बिशनपुर बथुआ सरपंच रीता पासवान सहित बिशनपुर बथुआ पंचायत के मुखिया आशुतोष चैधरी, पंचायत समिति अजीत राय सहित कई गणमान्य लोगों के अलावा  के धर्मागतपुर बथुआ शिवमंदिर के अध्यक्ष सत्येंद्र राय, सुनील राय, व्यवस्थापक विवेक कुमार भी उपस्थित थे।

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?