
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा, सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इसके तहत उन्होंने खतरे की पहचान एवं डूबने से बचाव से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया।
भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत :
इस क्रम में छात्र–छात्राओं को स्कूल, रास्ते और घर पर संभावित जोखिमों की पहचान करने और डूबने जैसी आपात स्थिति में बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे सत्र में प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रिया, अनुष्का व साथियों ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रशस्ति पत्र वितरण :
इस दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा ग्रीष्मावकाश में चलाए गए ऑनलाइन कंप्यूटर क्लासेस में भाग लेने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट आफ पार्टिसिपेशन प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं विभागीय निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विगत 24 जून को आयोजित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग बार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में निकिता भारती, सत्यम, अंशु, सुषमा एवं पेंटिंग में साधना, हंसराज, आदित्य, रवि, दीपाली, ऋषि राज, ऋतिक, आदित्य राज, एवं खुशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उपस्थिति :
मौके पर कार्यक्रम समन्वयक विभा कुमारी मो.सादुल्लाह सहित शिक्षक संजीव कुमार झा, विमला कुमारी, इंदिरा कुमारी,अंजुमन शाहीन, कैलाश राम, कोमल पांडे,दिवाकर कुमार सिंह ने भरपूर सहयोग किया।