
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। ”21-23 जून के दौरान बेगूसराय, सारण, सिवान, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के कई स्थानों पर लू (हीट येव) की स्थिति बन सकती है। जबकि 23-24 जून के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा (4-6 मिमी) हो सकती है। जबकि मधुबनी जिले में 24 जून को भारी वर्षा (लगभग 65-70 मिमी) होने की संभावना है। शेष अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।”
मौसम पूर्वानुमान :
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 24 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
वर्षा :
पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के अधिकांश भागों में आसमान में बादल और मौसम गर्म एवं शुष्क बने रहने की संभावना है। 23-24 जून के दौरान एक-दो स्थानों पर 4-6 मिमी हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि मधुबनी जिले में 24 जून को भारी वर्षा (लगभग 65-70 मिमी) होने की संभावना है।
तापमान :
अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 35-38°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सारण, गोपालगंज एवं पूर्वी चंपारण जैसे कुछ जिलों में तापमान 40-42°C तक पहुँच सकता है. जिसे लू की स्थिति बन सकती है। न्यूनतम तापमान 26-29°C के बीच रहने की संभावना है।
हीट बेव :
21-23 जून के दौरान बेगूसराय, सारण, सिवान, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के कई स्थानों पर लू (हीट येव) की स्थिति बन सकती है। इसके विपरीत, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं वैशाली जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं तेज झोंकेदार हवा चलने की अनुमान है।
आर्द्रता और हवा :
सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 65-70 प्रतिशत तथा दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 25-30 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान मुख्यतः 7 से 12 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा चल सकती है।