
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ताजपुर। सहकारिता विभाग के अंतर्गत वेजफेड द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 05 से 06 जून 2026 तक ताजपुर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सरकारी समिति लिमिटेड, मोतीपुर सब्जी मंडी में आयोजित किया इस कार्यक्रम के दूसरे दिन 45 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष टुनटुन कुमार सिंह ने की।
संचालन :
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कृषि वैज्ञानिक धीरू तिवारी, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पीयूष कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रीना रानी, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुत नंदन शुक्ल एवं वेजफेड की पीएमयू टीम से मो. असादुल्लाह उपस्थित रहे। संचालन मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन ने किया।
उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की सलाह :
विशेषज्ञों ने किसानों को सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक, फसल प्रबंधन और आधुनिक खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक धीरू तिवारी ने जैविक खेती के महत्व पर जोर देते हुए रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की सलाह दी।
योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान :
कार्यक्रम के दौरान पूसा विश्वविद्यालय के “ज्ञान वाहन” के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों और सफल कृषि मॉडलों से अवगत कराया गया। समापन अवसर पर अध्यक्ष टुनटुन कुमार सिंह ने किसानों से सहकारिता से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास से किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।