Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कहां हुआ इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम समारोह पूर्वक आरम्भ?
  • 49 स्थानों पर लगेंगे सहयोग शिविर
  • क्षीण होती मिट्टी की उर्वरक क्षमता के संरक्षण व संवर्धन के लिए किसान गोष्ठी आयोजित
  • समेकित एकनिष्ठ प्रयास का परिणाम है आईआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन : कुलपति
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » क्षीण होती मिट्टी की उर्वरक क्षमता के संरक्षण व संवर्धन के लिए किसान गोष्ठी आयोजित

क्षीण होती मिट्टी की उर्वरक क्षमता के संरक्षण व संवर्धन के लिए किसान गोष्ठी आयोजित

जानिए कहां वैज्ञानिकों ने क्या कहा, कितने किसान हुए शामिल
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar01/06/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
कार्यक्रम में शामिल किसान व वैज्ञानिक।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। क्षीण होती मिट्टी की उर्वरक क्षमता के संरक्षण व संवर्धित करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर बाला पंचायत भवन में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ने की।

अंतरवर्तीय खेती से रसायनों व रासायनिक खादों पर नियंत्रण :

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने उपस्थित किसानों को रासायनिक दवाओं के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में डॉ. तिवारी ने फसलों में अंतरवर्तीय खेती से रसायनों व रासायनिक खादों पर नियंत्रण की बात कही।

इस दौरान उन्होंने टमाटर, बैंगन तथा अन्य सब्जियों के साथ गेंदा की खेती करके कीट नियंत्रण और फसलों में रोग नियंत्रण हेतु ट्राईकोडर्मा के उपयोग के महत्व के बारे में बताया।

मिट्टी जांच जरूरी :

इसी क्रम में, डी.आर.पी.सी.ए.यू पूसा के मृदा वैज्ञानिक डॉ एसपी सिंह ने मिट्टी के स्वास्थ्य को ठीक रखने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी जांच कराने पर विशेष बल देते हुए किसानों को जागरूक किया और कहा कि, “अच्छी फसल प्राप्त करने तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग केलिए मिट्टी जांच बेहद जरूरी है।”

उपस्थिति :

इस दौरान डॉ सिंह ने मिट्टी में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्वों के उपयोग तथा महत्व के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर आत्मा, एटीएम मारुत नन्दन शुक्ला, रंजीत रंजन, समन्वयक अजय कुमार सहित 50 से अधिक किसानों की सहभागिता रही।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr. Dhiru Kumar Tiwari Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa Krishi Vigyan Kendra Birauli
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान

30/05/2026

जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज

30/05/2026

अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी

29/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?