
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। अगले 5 दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। इस दौरान एक तरफ जहां 39 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज पुरवा हवा लू के थपेड़ों का अनुभव कराएगी वहीं, कहीं कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की भी संभावना है।
जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने किया पूर्वानुमान जारी :
जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 27 मई, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
हवा, बारिश और वज्रपात :
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तरी बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से 24-25 मई आस-पास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा चलने की संभावना है, कहीं-कहीं बिजली गिरने का अनुमान है।
उमस और हीट बेव :
इस अवधि में तापमान समान्य से अधिक और औसतन 18 से 22 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। जिसके चलते एक-दो दिनों तक भारी उमस और हीट-वेव (लू) जैसी स्थिति बन सकती है।
तापमान और आर्द्रता :
इस अवधि में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकत है। जबकि न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहने की अनुमान है।