
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। उत्तर बिहार में 16 से 17 मई के आसपास तेज हवा के साथ बारिश और कहीं कहीं इस दौरान वज्रपात मुश्किलें पैदा कर सकता है। इसलिए मौसम वैज्ञानिकों ने उक्त अवधि में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इस संदर्भ में जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 16 से 20 मई, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
तेज हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार :
“पूर्वानुमान अवधि के दौरान, उत्तरी बिहार के अनेक जिलों में गरज वाले बादल बनने की संभावना है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। 16 से 17 के आस-पास तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना अधिक है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है।”
तापमान :
इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
आर्द्रता और हवा :
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने की अनुमान है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। जिससे उमस परेशान कर सकता है।
सलाह :
तेज हवा के साथ बारिश और कहीं कहीं वज्रपात की संभावना देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने आम जनों से, खास कर किसान भाइयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, “आंधी–बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें, मवेशियों को पशुशाला में रखें।”