Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » जनगणना 2027 : गुब्बारे उड़ा कर हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप का डीएम ने किया भव्य शुभारंभ

जनगणना 2027 : गुब्बारे उड़ा कर हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप का डीएम ने किया भव्य शुभारंभ

8028 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के लिए 7902 प्रगणक और 1367 पर्यवेक्षक तैनात
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar05/05/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
गुब्बारे उड़ाते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में ‘मकान सूचीकरण कार्य’ हेतु हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन एप्लिकेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की।

 नीतियों और योजनाओं के निर्माण केलिए महत्वपूर्ण :

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “जनगणना देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, संसाधनों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित व्यापक आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। यह आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

7902 प्रगणक और 1367 पर्यवेक्षक तैनात :

श्री कुशवाहा ने बताया कि, “जिले में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 8028 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में प्रशिक्षित प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इस कार्य में कुल 7902 प्रगणक और 1367 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।”

बढ़ेगी डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता :

उन्होंने कहा कि, इस बार जनगणना प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक सशक्त बनाया गया है। सभी प्रगणक एचएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी दर्ज करेंगे। इससे डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा समय की भी बचत होगी।

दिए निर्देश :

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने गुब्बारे उड़ा कर हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के आगाज का उद्घोष किया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सभी प्रगणकों को सूक्ष्मता व सटीकता के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ADM Samastipur Census 2027 DM Samastipur House Listing Opration (HLO)
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक

30/05/2026

मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी

29/05/2026

दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष

29/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?