
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित मंडल रेल अस्पताल, के तत्वावधान में एक मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।
समुचित परामर्श :
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। जिसमें हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, तथा वेन एवं स्पाइन संबंधी बीमारियों की जांच कर समुचित परामर्श प्रदान किया गया।
कर्मचारियों का स्वास्थ्य संरक्षण :
मंडल रेल अस्पताल द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान डीआरएम श्री मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रेल कर्मी व परिजनों ने लिया लाभ :
इस दौरान मंडल चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस शिविर में बड़ी संख्या में रेलकर्मी व उनके परिजनों ने परामर्श लिया।