
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। अगले दो दिनों में प्रचंड गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि उसके बाद 29 से कुछ जिलों में पारा 43 डिग्री वहीं शेष जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। इस दौरान पुरवा हवा के कारण उमस का दौर जारी रहने का अनुमान है।
30 अप्रैल तक केलिए मौसम पूर्वानुमान :
जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग की सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा आगामी 30 अप्रैल तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान अनुसार, 29 के बाद उत्तर बिहार के जिलों में उमस का दौर जारी रहेगा।
बारिश के दौरान 24 कि०मी० की रफ्तार से चलेगी हवा :
इस क्रम में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में गरज वाले बादल बन सकते है, तथा इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओला गिरने का अनुमान है। वर्षा के दौरान हवा तेज चल सकती है। अधिकतम रफतार 24 कि0मी0 प्रति घंटा के आस-पास रहने का अनुमान है।
40 पार जाएगा पारा :
इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। कुछ जिलों में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस पहुँच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
आर्द्रता और हवा की रफ्तार :
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 15 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 कि0मी0 प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चल सकती है।