
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “आंखें है तो दुनिया की तमाम खूबसूरती जीवंत हैं, रंगों का अस्तित्व कायम है। आंखें ईश्वर द्वारा प्रदत्त अनमोल उपहार हैं। डिजीटल युग में इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।”
देखभाल और नियमित जांच बहुत जरूरी :
सिटी सेंट्रल स्कूल, भूईंधारा, समस्तीपुर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, डिजीटल इंडिया के शोर में आंखों की समस्यायें बढ़ रही हैं। इसलिए इनकी देखभाल और इसकी नियमित जांच बहुत जरूरी है।
उद्घाटन :
बताते चलें कि, शहर के प्रतिष्ठित आई हॉस्पिटल के सौजन्य से सिटी सेंट्रल स्कूल भूइधारा में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के स्वागत के बाद निदेशक, सचिव व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।
स्क्रीन टाइम नियंत्रण बेहद जरूरी :
इस दौरान प्राचार्य श्याम कुमार चौरसिया ने कहा, “स्वस्थ नेत्र उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।” वहीं डॉक्टरों ने बताया कि, “डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग से आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए स्क्रीन टाईम नियंत्रण सबसे पहले अत्यंत जरूरी है।”
समुचित सलाह और दवा :
इस बाबत जानकारी देते हुए, श्री पाण्डेय ने बताया कि, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी के तहत आगामी 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस शिविर में डॉ. उमाकांत साह, के नेतृत्व में हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों की नेत्र जांच कर रही है। इस दौरान उन्हें समुचित सलाह और दवा भी दिए जा रहे हैं।
उपस्थिति :
मौके पर सेक्रेटरी सपना पाण्डेय, डॉ. नीतू कुमारी यादव, डॉ अनन्या सिंह तथा सहायक प्रिंस कुमार प्राचार्य श्याम कुमार चौरसिया, वेलनेस टीचर एवं काउंसलर आशा कुमारी, सीसीए एवं शैक्षणिक इंचार्ज के. शशांक, परीक्षा नियंत्रक सुदर्शन कुमार तथा शिक्षक सिमरन, राजू, उपमा, रामप्रवेश, संगम, दुर्गेश, प्रिया भारती, कल्पना, रूपम, प्रेरणा, रितिक, शिम्पी, सुहानी, निधि, रणवीर सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।