
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक सह संचालक जयराज पासवान की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
लड़कों संग कदम से कदम मिला कर चल रही लड़कियां :
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री पासवान ने कहा कि, “ बा और ज्योति बा के प्रयासों का ही परिणाम है कि, आज लड़कियां अबला नहीं है। वे किसी भी परिस्थिति, परीक्षा, समाज सेवा, देश सेवा, या सीमा रक्षा में भी लड़कियां लड़कों से पीछे नही है। कुल मिला कर वे जमीन से आसमान तक, जीवन के हर क्षेत्र में लड़कों संग कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।”
विचारों को जीवन मे आत्मसात करने की शपथ :
उन्होंने कहा कि, “समाज और देश हित में पुरूषों को भी चाहिए कि महिला एवं लड़कियों के प्रति अपनी सोच बदलें और लड़कियों को समुचित सम्मान दे।“ अपने संबोधन में उन्होंने कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिबा फुले की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके विचारों को जीवन मे आत्मसात करने की शपथ दिलाई।
उद्घाटन व नमन:
इसके पुर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री पासवान, के नेतृत्व में वार्डन खुशबू कुमारी, शिक्षिका ऋतु मौर्य, शिक्षक शिवम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने कस्तूरबा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए इन्हें नमन किया।
पढ़–लिख कर मुकाम हासिल कर रही बेटियां :
उपस्थित सभी छात्राओं को उपहार स्वरूप पोशाक लेखन साम्रगी एवं क्रीड़ा साम्रगी प्रदान की गई।शिक्षक शिवम सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों को जो शिक्षा मिल रही है। उसे जीवन में उतारने की जरूरत है। पढ़ कर ही व्यक्ति आगे समाज को बदलने का काम करता है। जिस कठिन दौर में कस्तूरबा गांधी और ज्योति बा फुले ने पढ़कर समाज की महिलाओं को जागरूक कर बदलाव की शुरुआत की। उनके संघर्षों का ही परिणाम है कि, आज बेटियां पढ़ लिखकर अपना मुकाम हासिल कर रही है।”
कई लोग थे मौजूद :
इसी क्रम में वार्डन खुशबू कुमारी ने भी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षिका सरिता प्रसाद, श्याम कुमार साह, पूनम कुमारी, राधा कुमारी, राजीव कुमार, प्रेमनाथ शर्मा, धनंजय कुमार गुप्ता, सुधीर पांडेय, अवध किशोर दास शिक्षिका सरिता कुमारी, निधि सूरवाल, वंदना यादव, रसोईया राधा देवी, पूनम कुमारी, संजय कुमार सिंह, श्याम कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।