
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा, बड़हिया आदि स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु 11.04.2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक
जयनगर पूरी एक्सप्रेस :
1. दिनांक 11.04.2026 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस जयनगर से पूर्व निर्धारित समय से 03 घंटे बाद पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
कामाख्या दिल्ली एक्सप्रेस :
2. दिनांक 10.04.2026 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस कामाख्या से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे बाद पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।