Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण
  • जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों केलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय
  • अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन सख्त
  • 10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?
  • जनगणना 2027 आरम्भ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
  • जनगणना में शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : डीएम
  • 23वाँ समस्तीपुर जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 आरम्भ
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है मखाना : डॉ. पुष्पा सिंह

किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है मखाना : डॉ. पुष्पा सिंह

मखाना उत्पादन व प्रसंस्करण तकनीक विषयक प्रशिक्षण संपन्न
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar31/03/2026Updated:31/03/2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
मखाना उत्पादन तकनीक का प्रत्यक्षण करते प्रशिक्षु।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली द्वारा विश्वविद्यालय के मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में “मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

उद्घाटन :

इस अवसर पर सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. आर.के. तिवारी एवं मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अत्यंत महत्वपूर्ण फसल मखाना : 

तत्पश्चात उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ पुष्पा सिंह ने मखाना के बढ़ते महत्व, इसके पोषण मूल्य तथा बिहार विशेषकर समस्तीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में इसके व्यापक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस क्रम में उन्होंने बताया कि, “मखाना न केवल किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह निर्यात की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण फसल बनती जा रही है।”

 वैज्ञानिक तकनीक पहुंचे सीधे किसानों तक :

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ आर.के. तिवारी ने कहा कि, “कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली द्वारा मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के खेतों पर प्रत्यक्षण (डेमो) एवं नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वैज्ञानिक तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाया जा सके।”

खेती को संगठित एवं व्यावसायिक रूप देने की की जाएगी कोशिश :

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, “समस्तीपुर सहित पूरे क्षेत्र में मखाना की खेती को एक संगठित एवं व्यावसायिक रूप देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो सके।”

वैज्ञानिक विधि से मखाना की उत्पादकता एवं गुणवत्ता दोनों में सुधार संभव : 

प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ धीरु कुमार तिवारी ने मखाना उत्पादन की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने तालाब आधारित मखाना उत्पादन एवं खेत में मखाना की खेती के विभिन्न तरीकों को चरणबद्ध तरीके से समझाया। साथ ही उन्होंने नर्सरी प्रबंधन, पौध रोपण विधि, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर मखाना की उत्पादकता एवं गुणवत्ता दोनों में सुधार किया जा सकता है।

संबोधित करते वैज्ञानिक।

वैज्ञानिकों ने कहा : 

इसके अतिरिक्त, सहायक प्राध्यापक डॉ अभिषेक उपाध्याय ने मखाना खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न आधुनिक यंत्रों एवं मशीनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यंत्रीकरण से श्रम लागत में कमी आती है, फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होता है और कार्य दक्षता में वृद्धि होती है। सहायक प्राध्यापक डॉ. कुलविंदर कौर ने मखाना प्रसंस्करण की विभिन्न विधियों पर प्रकाश डालते हुए इसके मूल्य संवर्धन की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि मखाना से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर किसानों की आय को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

ड्रोन की भूमिका : 

कार्यक्रम के दौरान ई. विनिता कश्यप ने मखाना उत्पादन में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से फसल की निगरानी, पोषक तत्वों का एवं कीटनाशकों का सटीक छिड़काव संभव है, जिससे समय एवं लागत दोनों की बचत होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है।

ऐसे आयोजनों की अपेक्षा : 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केवीके की कर्मी निशा रानी सहित अन्य वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

उपस्थित किसान।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr Dhiru Tiwari Dr. Kulvinder Kaour Dr. Pushpa Singh Dr. R. K. Tiwari Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa Er Vinita Kashyap Krishi Vigyan Kendra Birauli
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों केलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

18/04/2026

जनगणना 2027 आरम्भ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

17/04/2026

जनगणना में शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : डीएम

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?