
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। खाटू श्याम बिहारी मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव इत्र वर्षा, चंग धमाल, फूलों की होली और महाभण्डारे के साथ तीसरे दिन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया।

भजन की धुन पर नाचते गाते रहे श्रद्धालू :
समापन के पूर्व भजन गायकों की टोली ने श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के भक्ति पर आधारित भजन और गीत की प्रस्तुति से भक्ति के सागर में गोते भी लगवाये। जिसमें राजस्थान के अलवर से पधारी जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन और कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित आदि कलाकारों की टोली द्वारा गए भजनों व गीतों की धुन पर उपस्थित पुरुष व महिला श्रद्धालु झूमते, नाचते, गाते तालियां बजाते रहे।

बच्चों में रहा अलग ही मस्ती का सुरूर :
बीच बीच में इत्र की वर्षा होती रही। वहीं फूलों की होली के दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर जमकर फूल बरसाए। जिससे पूरे हॉल में फूल ही उड़ते दिख रहे थे। पूरा हॉल फूलों से पट गया। इस दौरान बच्चों में अलग ही मस्ती का सुरूर छाया रहा।
रिकॉर्ड 10000 श्रद्धालुओं ने पाया महाप्रसाद :
दोपहर एक बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा। वहीं प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया इस वर्ष महाभण्डारे में रिकॉर्ड दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक सदस्य व श्रद्धालू थे मौजूद :
फूलों की होली व महाभंडारा सहित समापन समारोह में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल, बसंत संथालिया, श्याम भूत, दीपू मोदी, राजेश अग्रवाल, जय प्रकाश भूत, रूपेश सोनी, निकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
सहयोग के लिए आभार सहित बधाई :
कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर सभी ने श्रद्धालुओं के साथ साथ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रशासन की टीम सहित कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों व अन्य लोगों को आभार सहित बधाई दी।