Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » चालू वित्तीय वर्ष में 31 हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर पूर्व मध्य रेल बना नंबर वन जोन, लगातार दूसरी बार 200 मिलियन टन माल लदान कर रचा इतिहास

चालू वित्तीय वर्ष में 31 हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर पूर्व मध्य रेल बना नंबर वन जोन, लगातार दूसरी बार 200 मिलियन टन माल लदान कर रचा इतिहास

रेल सप्ताह समारोह 2026 आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से पुरस्कृत
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar29/03/2026Updated:29/03/2026No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

 – महाप्रबंधक ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड  पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को,                     – स्वच्छता शील्ड धनबाद को                             – अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला ‘‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार‘‘ 

संबोधित करते महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 हाजीपुर। “पूर्व मध्य रेल ने अपने स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है। हमारी कार्य संस्कृति एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष में 31 हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर भारतीय रेल में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल किया है । साथ ही पूर्व मध्य रेल ने माल लदान के क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन माल लदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।“

वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह के उद्घाटन सत्र में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे छत्रसाल सिंह ने उक्त बातें कही। 

सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल संचालन :

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, यात्री सुविधा को बेहतर बनाते हुए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 12 जोड़ी वंदे भारत, 17 जोड़ी अमृत भारत एवं 01 जोड़ी नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल माल ढुलाई और कार्यकुशलता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 4.5 किमी लंबी ‘रुद्रास्त्र‘ नामक देश की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया।

उद्घाटन करते महाप्रबंधक व अन्य।

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार : 

बताते चलें कि, शनिवार को आयोजित रेल सप्ताह समारोह– 2026 के अवसर पर महाप्रबंधक ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया।

उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम :

इस अवसर पर सर्वप्रथम, महाप्रबंधक श्री सिंह व पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह सहित उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर ‘रेल सप्ताह समारोह 2026’ का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह के दौरान मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के कल्चर टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह पर उत्सवी रंग चढ़ा दिया। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी व अतिथि सम्मोहन की अवस्था में झूमते तालियां बजाते दिखे।

56 दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड :

इस समारोह में महाप्रबंधक श्री सिंह ने वर्ष 2025 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिये कुल 94 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु विभागों/मण्डलों के बीच 56 दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया ।

शील्ड के साथ पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के पदाधिकारी।

एफिशिएंसी एवं स्वच्छता शील्ड :

जिसमें महाप्रबंधक ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल को जबकि महाप्रबंधक एफिशिएंसी रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला। वहीं पूर्व मध्य रेल में स्वच्छता अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में धनबाद, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में पाटलिपुत्र तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में सलौना स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया। जबकि जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रेल मदद शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान किया गया।

रनर अप कप के साथ धनबाद मंडल के पदाधिकारी।

कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में भी किए अनेक महत्वपूर्ण कार्य :

समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि, “कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में भी हमने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें नियुक्तियां, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति एवं शिक्षा हेतु छात्रवृति शामिल हैं। अभी हाल में केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण निधि से पूर्व मध्य रेल में कार्यरत कर्मचारियों की उच्च शिक्षणरत 739 पुत्रियों को 01 करोड़ 33 लाख रुपए की छात्रवृत्ति एवं 8वीं कक्षा में अध्ययनरत पुत्रियों को साईकिल प्रदान की गयी है।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना गर्व की बात :

महाप्रबंधक ने कहा कि इन सभी उपलब्धियों का श्रेय आप सभी कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण को जाता है। रेलवे बोर्ड स्तर पर आयोजित 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में माननीय रेल मंत्री द्वारा पूर्व मध्य रेल को प्रतिष्ठित सुरक्षा शील्ड प्राप्त होना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना हमारे लिए गर्व की बात है।

कई पदाधिकारी व विभिन्न संगठनों के सदस्य रहे मौजूद :

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन सहित मुख्यालय एवं पांचों मण्डलोें से आए अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें, पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त यूनियन के अधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

AGM East Central Railway Hajipur ECR Dhanbad Division ECR Pandit Dindayal Upadhyay Division ECR Samastipur Division ECR Sonpur Division General Manager East Central Railway Hajipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान केलिए मिंटू नामित

13/04/2026

उपलब्धि : 24 घंटे के अंदर लूट कांड का उद्‌भेदन

10/04/2026

एसडीओ ने किया नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

08/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?