
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर के गोला रोड स्थित खाटू श्याम बिहारी मंदिर में शनिवार को अखण्ड ज्योत व पाठ के साथ तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान पाठ वाचक और श्रद्धालु महिलाओं के समवेत पाठ और कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा खाटू श्याम मंदिर श्याममय हो गया।

समान परिधान व श्रृंगार में सजी 61 महिलाएं पाठ में हुई शामिल :
राजस्थान से पधारे रतनगढ के कृष्णानंद महाराज व प्रदीप पारुल आत्रे ने श्याम अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन साथ विधिवत पाठ आरम्भ कराया। इस पाठ में एक समान परिधान व श्रृंगार में सजी 61 महिलाएं में शामिल हुई। उल्लेखनीय है कि, पाठ में शामिल श्रद्धालुओं को पंजीयन के उपरांत मंदिर की ओर से एक समान परिधान प्रदान किए गए थे।

देर शाम तक चला श्याम पाठ संग गीत, नृत्य व नाटिका का क्रम :
पाठ के बीच बीच में लखनऊ की रुद्राक्ष एवं रुद्र महाकाली इवेंट के कलाकारों की टोली ने भक्ति परक गीत, नृत्य और भाव नाटिका की प्रस्तुति से समां बांध दिया। अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया के उच्चारण से शुरू हुआ श्याम पाठ संग गीत, नृत्य व नाटिका का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
व्यवस्था में जुटे रहे अध्यक्ष सहित सदस्य :
पूरे कार्यक्रम के दौरान सूरजगढ़ धाम से पधारे हजारीमल इन्द्रोलिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव निर्मल केडिया, वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा, बसंत संथालिया, श्याम भूत, दीपू मोदी, राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश भूत, रूपेश सोनी, अनिकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि व्यवस्था में तन्मयता और समर्पित भाव से लगातार व्यस्त दिखे थे
निशान शोभा यात्रा की तैयारी पूरी :
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि, “दूसरे दिन रविवार को शहर में निशान शोभायात्रा व सिगड़ी यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओ के साथ बच्चे भी शामिल होंगे। मंदिर परिसर से निकलने के बाद शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर पहुंच समाप्त होगी।” उन्होंने बताया कि, “शोभायात्रा को लेकर सारी तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गयी है।”
फूलों की होली और महाभंडारा 30 को :
श्री अग्रवाल ने बताया कि, “रास्ते में शोभायात्रा का श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। 30 मार्च को महाभण्डारे के साथ इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। इसी दिन फूलों की होली का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।”