
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विविध प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर जिले के चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया और जिले का मान बढ़ाया। इस क्रम में उन्होंने मैथ ओलिंपियाड, क्विज प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, मेधा और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राज्य स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में समस्तीपुर के विद्यार्थियों ने कई महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर यह साबित किया कि जिले की शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतिभा किसी से कम नहीं है।
जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनाधिक बच्चे हुए पुरस्कृत :
मैथ ओलिंपियाड में आदित्य कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के लेवल-2 बालिका वर्ग में सम्मी कुमारी (हाई स्कूल पुशहो) ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में नितीश कुमार (हाई स्कूल बी. एलौथ) ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवराज राय (हाई स्कूल गंगापुर) ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर समस्तीपुर का परचम लहरा दिया। इसके अलावा अंजलि कुमारी (हाई स्कूल वाजिदपुर), गुंजन कुमारी (मध्य विद्यालय बल्लोचक), सुमित कुमार (मध्य विद्यालय खेसराहा), विजय कुमार (मध्य विद्यालय विशनपुर), जानवी रजक (मध्य विद्यालय मैयाजिले के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनाधिक बच्चे हुए पुरस्कृत :री) तथा आयुषी कुमारी (मध्य विद्यालय चक पहाड़) ने भी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।
शिक्षकों के श्रम, निष्ठा और समर्पण का सुपरिणाम :
इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, ऋतुराज जायसवाल, गौतम बिहारी एवं प्रीति नंदा ने बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने, उनका मनोबल बढ़ाने और हर स्तर पर मार्गदर्शन देने में विशेष योगदान दिया। उनकी निष्ठा और समर्पण का ही परिणाम रहा कि जिले के बच्चों ने राज्य स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
डीईओ व डीपीओ ने दी बधाई :
मौके पर निदेशक प्राथमिक शिक्षा विक्रम वीर करने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जमालुद्दीन ने सभी विजेता प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।