Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » बिहार दिवस पर मिनी मैराथन में दिखा उत्साह, ऊर्जा और उमंग का अद्भुत संगम, साहिल, अंजली और नगर आयुक्त ने मारी बाजी,

बिहार दिवस पर मिनी मैराथन में दिखा उत्साह, ऊर्जा और उमंग का अद्भुत संगम, साहिल, अंजली और नगर आयुक्त ने मारी बाजी,

गर्व से कहो हम बिहारी हैं से गूंज उठा शहर, स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी में खूब की नारेबाजी
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar22/03/2026Updated:22/03/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर रविवार की सुबह समस्तीपुर में उत्साह, ऊर्जा और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं, पदाधिकारियों और कर्मियों से सजे मिनी मैराथन को डीएम रौशन कुशवाहा, एसपी अरविन्द प्रताप सिंह और डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
दिया स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता का सशक्त संदेश :
सुबह 6:30 बजे बियाडा प्रक्षेत्र स्थित जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर परिसर से शुरू हुआ जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित यह मिनी मैराथन मोहनपुर, नक्कु स्थान, बीआरबी कॉलेज, पटेल गोलंबर होते हुए पटेल मैदान परिसर में जाकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। बिहार दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ा, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश दिया।
मिनी मैराथन में शामिल लोग।
सफल प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृत :
इस मैराथन में पुरुष वर्ग में बीप नंबर 5179 के साहिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं बीप नंबर 5116 मो. अयानुल हक दूसरे तथा बीप नंबर 5007 के शिवम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बीप नंबर 5333 की अंजली कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि खुशी रानी ने द्वितीय और निक्की कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पदाधिकारी वर्ग में नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश प्रथम, डीएम रोशन कुशवाहा द्वितीय तथा डीटीओ सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपये की नकद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जागरूक समाज है विकसित बिहार की असली पहचान : डीएम 
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी धरती, अपनी विरासत और अपनी सामूहिक शक्ति को पहचानने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि मिनी मैराथन जैसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। “जब युवा दौड़ता है तो सिर्फ कदम आगे नहीं बढ़ते, बल्कि समाज भी प्रगति की ओर बढ़ता है। स्वस्थ शरीर, सजग मन और जागरूक समाज ही विकसित बिहार की असली पहचान है।”
जन भागीदारी को डीएम ने सराहा : 
डीएम ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि, “इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह साबित करती है कि समस्तीपुर बदलाव, जागरूकता और विकास की राह पर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।”
प्रभात फेरी में शामिल बच्चे।
गर्व से कहो हम बिहारी हैं से गूंज उठा शहर :
इसके पूर्व गर्व से कहो हम बिहारी हैं के उद्घोष से शहर गूंज उठा जब सुबह–सुबह स्कूली बच्चों, गणमान्य लोगों के व प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी में शहर के सभी स्कूली बच्चों ने भाग लिया। गर्व से कहो हम बिहारी हैं, कि नारे के साथ प्रभात फेरी समाहरणालय से निकाली गई जो कर्पूरी बस पड़ाव, आरएसबी इंटर स्कूल, सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पटेल मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ।
कई पदाधिकारी व कर्मी भी हुए शामिल :
मौके पर एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, एनडीसी रजनीश कुमार राय, एसडीओ दिलीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी आशिष राज, जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी, कर्मी और प्रतिभागी मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ADM Samastipur ASP Samastipur Bihar Diwas Samastipur DM Samastipur DPRO Samastipur IPRD Samastipur SDO Samastipur SP Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह

15/04/2026

विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस

15/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?