
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। चंदौली प्राथमिक कृषि साख सोसाइटी लिमिटेड के कार्यालय पर प्रबंधकारिणी के नवगठित समिति की प्रथम बैठक पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन मुख्य अतिथि एवं प्रकाशक मौजूद रहे।
स्वागत सम्मान :
इस अवसर पर सर्वप्रथम नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी के सदस्यों को अध्यक्ष के द्वारा पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने आपस में परिचय प्राप्त किया।
विगत सत्र के कार्यों पर विमर्श :
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार झा ने रंजीत कुमार राय, श्याम कुमार सिंह, वकील पंडित, शिवलाल दास, सीता देवी, नीलम देवी, किरण कुमारी, सरिता देवी, दुर्गा देवी, रेणु देवी सहित सभी सदस्यों को विगत कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। सभी सदस्यों ने विचारोपरांत अध्यक्ष के गत वर्ष के कार्यकाल को ध्वनि मत से संपुष्ट किया।
सदस्यों ने दिया सहयोग का आश्वासन :
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री झा ने नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी सदस्यों को भरोसा दिलाया मैं आप लोगों के सहयोग से पैक्स हित में काम करूंगा, और चंदौली पैक्स को जिला से राज्य के टॉप पैक्स की सूची में पहुंचाने केलिए प्रयत्नशील रहूंगा। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया, कि हम पैक्स हित में काम करने के लिए हर स्तर पर आपका पूर्ववत सहयोग करेंगे।