
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। खाटू श्याम मंदिर में 59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च को अखण्ड पाठ के साथ श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में शुरू होगा। जबकि समापन 30 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा।
श्याम अखण्ड पाठ 10:30 बजे होगा शुरू :
शनिवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर संपन्न बैठक के बाद, उक्त जानकारी देते हुए श्री श्याम महोत्सव के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि, “तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ से होगा। आचार्य कृष्णनंद जी महाराज और प्रदीप पारुल आत्रेय श्याम अखंड ज्योत व पाठ कराएंगे। इस दौरान कलाकारों की टोली भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति करेगी।”
श्याम निशान शोभायात्रा 29 मार्च को :
श्री अग्रवाल ने बताया कि, “इसके बाद 29 मार्च की सुबह श्याम निशान शोभायात्रा निकलेगी। खाटू श्याम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त होगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि, महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित, योगेंद्र कुमार शर्मा और जस्सी सैनी भजन और उनकी टीम के सदस्य भजन प्रस्तुत करेंगे।”
बैठक में की गई तैयारियों की समीक्षा :
बताते चलें कि, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव निर्मल केडिया के संचालन में महोत्सव की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा आदि सदस्यों ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई।
ड्रेस कोड का होगा पालन :
बैठक में निर्णय लिया गया कि, पाठ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का पंजीयन करने के बाद उन्हें एक समान वस्त्र दिया जाएगा। ताकि ड्रेस कोड का पालन हो सके।