
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर (एनएसबी)। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद- 2026 का सफल आयोजन किया गया। जिसमें शामिल 45 प्रतिभागियों में से 5 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय युवा संसद 2026 के लिए किया गया।
अध्यक्षता व संचालन :
मेरा युवा भारत एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में नोडल पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने तथा डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका एवं डॉ. रीना दुबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद डॉ. खुर्शीद अहमद खान ने किया।
शुभारंभ व अतिथियों का स्वागत :
आगत अतिथियों व प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं कुल गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात आगत अतिथियों का मैथिल परंपरानुसार पुष्पमाला, चादर, पाग, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

प्राचार्य का संबोधन :
युवा संसद को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि ने कहा कि, युवा देश के भविष्य होते हैं क्योंकि युवाओं के विचारों से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। आपके विचारों का मूल्यांकन करने तथा बेहतर भविष्य निर्माण में यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अतिथियों का संबोधन :
अपने संबोधन में, मेरा युवा भारत की उप निदेशक दीक्षा मिश्रा ने कहा कि, “यह कार्यक्रम युवाओं की समझदारी, बुद्धि कौशल एवं अभिव्यक्ति कौशल आदि का मूल्यांकन करने उनकी प्रतिभा को निखारने को लक्षित है।”
वहीं, स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी ने कहा कि, “हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। एक नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। भारत को विकसित बनाने में हम सब का योगदान आवश्यक है। इसलिए हम सब को अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करना होगा।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम.एन.डी. कॉलेज, शाहपुर पटोरी, के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने कहा कि, “युवाओं के विचारों पर आधारित युवा संसद कार्यक्रम राज्य भर के विश्वविद्यालय में संचालित हो रही है। समस्तीपुर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होना समस्तीपुर जिला के युवाओं के लिए के लिए गौरव का विषय है।”
नोडल पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि, “यह कार्यक्रम केवल युवाओं की भीड़ नहीं बल्कि उनमें जागरूकता लाने, उनके संकल्पना को मजबूती प्रदान करने, उनके विचारों को बेहतर मंच प्रदान करने का अवसर देता है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार कर करने का यह प्रमुख चरण है। जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है।”
प्रस्तुतियों का मूल्यांकन :
इस दौरान विधायक एवं जिला गंगा समिति समस्तीपुर के डीपीओ नीरजेश कुमार, आर.एन.ए.आर. कॉलेज, समस्तीपुर के राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रौशन, डॉ. एल.के.भी.डी. कॉलेज, ताजपुर के अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुलेखा कुमारी ने युवाओं के विचारों का मूल्यांकन किया।
द उम्मीद की अनुष्का सहित 5 चयनित :
इस कार्यक्रम में शामिल कुल 43 प्रतिभागियों में से द उम्मीद की संस्थापक सदस्य कुमारी अनुष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं हिमांशी ने द्वितीय, नवनीत कुमार ने तृतीय, गौरव आनन्द चतुर्थ एवं नेहा भारती ने पंचम स्थान प्राप्त किया। ये सभी प्रतिभागी बिहार राज्य संसद में अपना विचार रखेंगे।
बड़ी संख्या में प्राध्यापक व छात्र थे मौजूद :
मौके पर डॉ. राहुल मनहर, डॉ. रितेश चौरसिया, डॉ. शिवानंद पटेल, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ. कुमारी माला यादव, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. प्रिया दुबे, डॉ. चांदनी रानी, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. जितेंद्र प्रसाद , डॉ. दिनेश्वर राय ,डॉ कमलेश कुमार मिश्रा, डॉ रवि कुमार गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता, योगेंद्र राय, शशि शेखर प्रसाद यादव, विकास कुमार, प्रमेश पावन, द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।