Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली रेलवे संचालन की कमान

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली रेलवे संचालन की कमान

प्रबंधन, संचालन से परिचालन तक महिलाओं का जलवा
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar09/03/2026Updated:09/03/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
बुकिंग काउंटर पर महिला कर्मी।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय रेल जैसे विशाल संगठन में भी महिलाएं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। विश्व महिला दिवस के अवसर पर यह कथन साकार होता दिखा जब विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने रेलवे की कमान संभाली।

परिचालन नियंत्रण कक्ष।

रेलवे की प्रबंधन से परिचालन तक में दिखा महिलाओं का जलवा : 

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की, जिसमें समस्तीपुर स्टेशन पर टिकट बुकिंग, परिचालन नियंत्रण कक्ष, स्टेशन परिसर की सुरक्षा व स्वच्छता व्यवस्था से गाड़ियों के परिचालन तक सभी महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया।

कार्यकुशलता, विनम्र व्यवहार एवं तत्परता को लोगों ने सराहा :

कार्यक्रम के तहत स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटरों का संचालन पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। कंट्रोल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करते हुए अपनी दक्षता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। यात्रियों ने भी महिला कर्मचारियों की कार्यकुशलता, विनम्र व्यवहार एवं तत्परता की सराहना की।

स्वच्छता प्रबंधन।

निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन :

स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में भी महिला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संपन्न किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम :

विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल महिला कर्मचारियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और कार्यनिष्ठा को सम्मानित करने के साथ-साथ, समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DRM Samastipur East Central Railway Samastipur Devision Ranjit Kumar
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक

30/05/2026

मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी

29/05/2026

दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष

29/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?