
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मोरवा। राजकीय रामनवमी मेला इंद्रवाड़ा इस वर्ष ऐतिहासिक होगा। एसडीओ दिलीप कुमार ने राजकीय रामनवमी मेले की सफलता को लेकर पर्यटक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान एसडीओ ने मेला अध्यक्ष रामाश्रय साहनी, मेला सचिव उमेश साहनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर सहनी सहित सभी सदस्यों से मेले के आयोजन की व्यवस्था के लिए आवश्यक बातचीत की और उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
पर्याप्त पेयजल व अबाध बिजली केलिए दिए सख्त निर्देश :
इस क्रम में एसडीओ ने राजकीय मेला क्षेत्र के चारों ओर पार्किंग, डायवर्सन, ड्रॉप गेट, एवं 6 स्थानों पर पुलिस चौकी की व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से निर्देश दिया। इसके अलावा पीएचईडी विभाग को मेला क्षेत्र में पर्याप्त जल की व्यवस्था, और बिजली विभाग को समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
शीघ्र लगेगा सोलर पैनल :
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में सोलर पैनल लगाने को आवश्यक बताते हुए शीघ्र ही इसकी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा दो स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने का विशेष रूप से निर्देश दिया।।
कई लोग थे मौजूद :
मौके पर मेला उमेश सहनी, राजू कुमार सहनी, लक्ष्मेश्वर सहनी, धर्मराज सहनी, बी.डी.ओ. अरुण कुमार निराला, अभियंता विनय कुमार, सी.ओ. आलोक चंद्र रंजन, पी.ओ. रंजीत कुमार, सरायरंजन पी.ओ. संजय कुमार सिंह, सरायरंजन सी.ओ. निशांत कुमार, हलई के अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, सरायरंजन थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, के अलावा प्रजापति कुमार, सुलेखा कुमारी, पूर्व जिला पार्षद हरे राम सहनी, अर्जुन सहनी, धर्मेंद्र कुमार, पंसस रवींद्र राय,जयकुमार सिंह, दिनेश सहनी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं सैकड़ो लोग मौजूद थे।